अनुमानित 1.3 अरब लोग – वैश्विक जनसंख्या का लगभग 16% – वर्तमान में किसी न किसी तरह की विकलांगता का अनुभव कर रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन: विकलांगता और स्वास्थ्य फैक्टशीट 2023
विश्व स्वास्थ्य संगठन: विकलांगता और स्वास्थ्य फैक्टशीट 2023
इनसाइट में आपका स्वागत है — एक ऐसा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म, जो बधिरान्धता के साथ जीने वाले लोगों और उनका साथ देने वालों को जानकारी, आपस में संपर्क और समुदाय से जोड़ता है।
इनसाइट सुलभ जानकारी, सीखने के अवसर और उपयोगी संसाधन उपलब्ध कराता है, ताकि बधिरान्धता के साथ जीने वाले लोग और उनका साथ देने वाले लोग अपने ज्ञान को बढ़ा सकें, एवं समुदाय में सक्रिय रूप से भाग ले सकें, आगे बढ़ सकें और व्यापक दुनिया से सार्थक संपर्क बना सकें।
बधिरान्धता के साथ जीने वाले लोगों के साथ मिलकर तैयार किया गया इनसाइट, सीमाओं से पार जाकर उन्हें जोड़ने की कोशिश करता है, ताकि हमारी दुनिया जैसे-जैसे डिजिटल होती जाए, वे पीछे न छूटें।
बधिरांध लोगों को जीने, सीखने और फलने-फूलने में सक्षम बनाना।
प्रतिलिपि
विवरण: यह वीडियो सेंस इंटरनेशनल केन्या द्वारा लिया गया है। इसमें जूलियस मुगा ओगायो का वक्तव्य है, जो एडवोकेसी अगेंस्ट डिस्क्रिमिनेशन ऑफ डिसेबल्ड केन्या (एएडीडी-केन्या) के संस्थापक और निदेशक तथा सेंस इंटरनेशनल केन्या के बोर्ड सदस्य हैं।
वीडियो की शुरुआत जूलियस पर कैमरा केंद्रित होने से होती है। वे नीला सूट, सफेद शर्ट और धारीदार टाई पहने हुए हैं। उनके पीछे एक कार्यक्रम स्थल दिखाई देता है, जहाँ सेंस इंटरनेशनल का बैनर और लोगो लगा हुआ ह।
पूरे वक्तव्य के दौरान, जूलियस की आवाज़ के साथ सेंस इंटरनेशनल की अलग-अलग देशों की टीमों की तस्वीरें स्क्रीन पर दिखाई देती हैं। वक्तव्य के अंत में कैमरा फिर से जूलियस पर केंद्रित हो जाता है।
Julius: डिजिटल समावेश अभी एक ऐसा विकल्प नहीं रहा जिसे नज़रअंदाज़ किया जा सके।
यह एक जरूरी आवश्यकता है, जीवनरेखा है।
आज की दुनिया में, शिक्षा पाने के लिए, रोज़गार पाने के लिए, स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँचने के लिए, और समाज में अपनी भागीदारी निभाने के लिए डिजिटल समझ और पहुँच बहुत आवश्यक है।
अगर यह न हो, तो लोग पीछे रह जाते हैं।
बधिरान्ध्ता और बहु-संवेदी अक्षमता वाले लोगों के लिए, डिजिटल उपकरण सिर्फ तकनीक नहीं हैं। ये मौन और संवाद के बीच का फर्क बन सकते हैं, लोगों से कटे रहने और उनसे जुड़ने के बीच का फर्क बन सकते हैं, और दूसरों पर निर्भर रहने से लेकर आत्मनिर्भर बनने तक का सफर आसान बना सकते हैं।
यह अकेलेपन को जुड़ाव में बदल देता है, मौन को अभिव्यक्ति में बदल देता है, और निराशा को आशा में बदल देता है।
बधिरान्ध लोग सीख सकते हैं, काम कर सकते हैं, और अपने समुदाय से जुड़ सकते हैं।
वे जानकारी हासिल कर सकते हैं, अपनी बात कह सकते हैं, और समाज में समान रूप से अपना योगदान दे सकते हैं।
यही है डिजिटल समावेश की असली ताकत। और इसी दिशा में सेंस इंटरनेशनल काम कर रहा है।
यह केंद्र केवल एक मंच नहीं है। यह इस बात का प्रमाण है कि समावेश संभव है, कि तकनीक दूरियों को पाट सकती है, और बधिरान्ध लोगों के अधिकारों को सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
आइए, हम अपने सहयोग को और मज़बूत बनाएँ, ताकि बधिरान्ध और अन्य अक्षमताओं वाले लोगों की आवाज़ हमारे हर समाधान का मार्गदर्शन करे।
धन्यवाद।
शुरुआत यहाँ से करें
बधिरान्ध बच्चों के लिए गतिविधि (Movement) और संवेदी (Sensory) खेल: देखभाल करने वालों के लिए एक टूलकिट
यह संसाधन उन बच्चों में शारीरिक, संवेदी और सामाजिक विकास का समर्थन करने के लिए खेल और गतिशील गतिविधियों—जैसे लुढ़कना, संवेदी ट्रे, और गेंद के खेल—का उपयोग करने के लिए चरण-दर-चरण मार्गदर्शन प्रदान करता है जो गूंगे और अंधों हैं।
बधिरान्ध बच्चों के लिए संगीत और गतिविधि (Movement): एक व्यावहारिक मार्गदर्शिका
यह गाइड देख और सुन न सकने वाले बच्चों के लिए सीखने, संचार और समावेशन का समर्थन करने के लिए देखभाल करने वालों और शिक्षकों को संगीत और गति का उपयोग करने के व्यावहारिक तरीके प्रदान करता है।
बधिरान्ध विद्यार्थियों के लिए कक्षा अनुकूलन
यह संसाधन यह मार्गदर्शन प्रदान करता है कि बधिर-अंध बच्चों के लिए कक्षा में अनुकूलन कैसे किए जाएँ।
बधिरांधता क्या है?
यह पृष्ठ आपको बताता है कि बधिरांधता क्या है। इसमें बधिरांधता के विभिन्न प्रकार, नवजात बच्चों एवं वयस्कों में इसके कारण, समाधान, बधिरांधता के लक्षण, अंतर्निहित कारणों का समाधान एवं स्थिति प्रबंधन भी शामिल है।
पढ़ाने, देखभाल करने, सीखने और फलने-फूलने के लिए संसाधन
- जीवन एवं अधिगम
- समाचार
- किताबें
- मोबाइल ऍप्स
- सहायक तकनीकी
- बधिरांधता को समझना
- सहायक संस्थाएं
- विशेषज्ञ एवं तकनीकी
दीपक का सीखने के प्रति प्रेम
“दीपक को सीखने के लिए ठीक वैसे ही माहौल का अधिकार है जो दूसरों को मिलता है, ताकि उसका फलना-फूलना जारी रह सके।”
दीपक के शिक्षक
Insight , नए संसाधनों, और बधिर-अंधपन से संबंधित हमारे काम के बारे में जानने के लिए साइन अप करें।
